फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   840 devotees will arrive in different groups for seven days

Ayodhya News: सात दिनों तक अलग-अलग समूहों में पहुंचेंगे 840 श्रद्धालु

Wed, 03 Dec 2025 08:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 03 Dec 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
840 devotees will arrive in different groups for seven days
अयोध्या। काशी तमिल संगमम के तहत श्रद्धालुओं का पहला जत्था बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचेगा। चार से 17 दिसंबर तक होने वाले काशी तमिल संगमम की तैयारी पूरी हो चुकी है। मेहमानों को अयोध्या के प्रमुख मंदिरों श्रीराम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, कनक भवन और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर दर्शन-पूजन कराया जाएगा। इसके साथ ही श्रीराम ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि तमिल श्रद्धालुओं का पहला जत्था बृहस्पतिवार की शाम छह बजे पहुंचेगा। शुक्रवार को दोपहर 01:50 बजे अयोध्या से वापस लौटेगा। उन्होंने बुधवार को श्रीराम ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया और वहां मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम को हर हाल में सुचारु और भव्य तरीके से संपन्न कराया जाए। अतिथियों के आगमन की तिथि 4, 6, 8, 10, 12, 14 और 16 दिसंबर निर्धारित की गई हैं। हर दिन अलग-अलग समूहों का अयोध्या आगमन प्रस्तावित है, जिनके स्वागत के लिए मजिस्ट्रेट, पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अतिथियों का स्वागत इस तरह किया जाएगा कि वे अयोध्या की सांस्कृतिक भव्यता और आतिथ्य को जीवनभर याद रखें। यह आयोजन काशी तमिल संगमम की एक ऐतिहासिक कड़ी साबित होगा, इसकी शुरूआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed