फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   79.6% voter turnout in Bar Council elections

Ayodhya News: बार काउंसिल के चुनाव में 79.6% हुआ मतदान

Sat, 17 Jan 2026 09:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 17 Jan 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
79.6% voter turnout in Bar Council elections
41-बार कौंसिल के चुनाव के दौरान कचहरी में मौजूद अ​धिवक्ता व अन्य।-संवाद
अयोध्या। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पहले चरण के चुनाव में 79.6% मतदान हुआ। इसी के साथ पहले चरण का चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान कचहरी परिसर में शनिवार को दिन भर गहमागहमी का माहौल रहा। चुनाव संपन्न होने पर अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बार काउंसिल के चुनाव में मतदान के दूसरे दिन सुबह 10 बजे से ही मतदाता अधिवक्ताओं की लंबी कतार लगनी शुरू हुई, जो देर शाम तक लगी रही। लाइन में लगे सभी मतदाताओं का मतदान पांच बजे के बाद तक कराया गया। दीवानी न्यायालय परिसर स्थित बहु मंजिला भवन के सभागार में हो रहे चुनाव में पहले दिन 40 और दूसरे दिन 50 मतदेय स्थल बनाए गए थे। मतदान केंद्र के अंदर जाने के लिए एक द्वार बना था। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

मतदान के केंद्र में जाने के लिए मतदाताओं को मेटल डिटेक्टर से गुजरना पड़ा। मूल पहचान पत्र न होने पर कई अधिवक्ता मतदाताओं को वापस भी लौटना पड़ा। चुनाव के नोडल अधिकारी एडीजे दीपक यादव माइक से चुनाव प्रक्रिया का दिशा-निर्देश देते रहे। शनिवार को मतदान करने वाले अधिकांश अधिवक्ता फैजाबाद कचहरी के ही थे। तहसीलों के ज्यादातर अधिवक्ताओं ने पहले ही दिन अपना वोट डाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में फैजाबाद बार एसोसिएशन सहित सभी तहसील के अधिवक्ताओं को मिलाकर 3,691 मतदाता हैं। शुक्रवार को पहले दिन 1094 व दूसरे दिन शनिवार को 1845 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। नोडल अधिकारी ने मतदान के सकुशल संपन्न होने पर सहयोग करने वाले सभी न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed