फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   700 people sang Vande Mataram together in Tilak Hall

Ayodhya News: तिलक हाल में 700 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम्

Fri, 07 Nov 2025 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
700 people sang Vande Mataram together in Tilak Hall
13- नगर निगम के तिलक हाल में वंदेमातरम् के सामूहिक गान कार्यक्रम में मौजूद भाजपा पदा​धिकारी व ज
अयोध्या। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से शुक्रवार को नगर निगम के तिलक हाल में वंदेमातरम् के सामूहिक गान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 700 लोगों ने एक स्वर में वंदे मातरम् का गायन कर देशभक्ति का संदेश दिया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण भी मौजूद लोगों ने देखा।
विज्ञापन



इस दौरान भाजपा के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा का उद्घोष है। इसने आज़ादी के आंदोलन को दिशा दी और हर भारतीय के भीतर राष्ट्र भक्ति की ज्वाला प्रज्ज्वलित की। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि आज हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम भारत माता के गौरव को विश्व पटल पर और ऊंचा उठाएंगे।
विज्ञापन


अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि वंदे मातरम् हमारे राष्ट्र प्रेम की अमर ध्वनि है, जो हर भारतीय को एक सूत्र में बांधती है। यह गीत हमें स्मरण कराता है कि मातृभूमि की सेवा ही जीवन का सर्वोच्च धर्म है। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि वंदे मातरम् हमारे राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है। जब-जब यह गीत गूंजता है, देश की माटी, संस्कृति और मर्यादा की सुगंध हर दिल तक पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कार्यक्रम संयोजक अनीता सिंह, रचना श्रीवास्तव, आशा गौड़, प्रतिमा शुक्ला, नीलम जायसवाल, रीना द्विवेदी, बिंदू सिंह, यमुनोत्री केसरवानी, मंजू गुप्ता, अनीता द्विवेदी, शशि वर्मा, पूजा रावत, जिला सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, अभिषेक मिश्र, शक्ति सिंह व दिवाकर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed