{"_id":"6a58f779ba877265d7023f1c","slug":"67-candidates-took-admission-in-four-btech-courses-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-154093-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बीटेक के चार पाठ्यक्रमों में 67 अभ्यर्थियों ने लिया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बीटेक के चार पाठ्यक्रमों में 67 अभ्यर्थियों ने लिया प्रवेश
Thu, 16 Jul 2026 08:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 16 Jul 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
अवध विश्वविद्यालय के आईईटी परिसर स्थित कल्पना चावला सभागार में बीटेक पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग द
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) परिसर स्थित कल्पना चावला सभागार में बृहस्पतिवार से बीटेक पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग शुरू हो गई। सुबह 10 बजे से शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया में अभ्यर्थी अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। दिनभर दस्तावेजों के सत्यापन, शुल्क जमा करने और प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी कराई गईं।
बीटेक इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) में 27 सीटों के सापेक्ष 20 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में 20 सीटों के मुकाबले 16 और बीटेक कंप्यूटर साइंस में 90.4 प्रतिशत से 69 प्रतिशत तक अंक प्राप्त अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 80 के सापेक्ष 31 ने प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की। इस तरह पहले दिन चारों पाठ्यक्रमों में कुल 67 अभ्यर्थियों का प्रवेश हुआ।
प्रवेश समन्वयक प्रो. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जेईई (मेन) के वैध स्कोर वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जा रही है। सभी सीटों पर प्रवेश मेरिट, उपलब्ध सीटों और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों का प्रवेश किसी कारण से पिछले दिनों नहीं हो पाया था, वे अभ्यर्थी संबंधित विभाग से संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया को करा सकते है।
विज्ञापन
18 जुलाई को अंतिम चरण की काउंसिलिंग
बीटेक कंप्यूटर साइंस के शेष अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 18 जुलाई को होगी। इस चरण में 69 प्रतिशत से 48.8 प्रतिशत तक अंक प्राप्त अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इसके साथ ही आईईटी में बीटेक के सभी पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।