फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   60 students from IET undertook an industrial visit to HCLTech Lucknow

Ayodhya News: आईईटी के 60 छात्रों ने एचसीएल टेक लखनऊ का किया औद्योगिक भ्रमण

Sat, 25 Apr 2026 06:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
60 students from IET undertook an industrial visit to HCLTech Lucknow
अवध विवि के लखनऊ स्थित औद्योगिक भ्रमण के दौरान मौजूद विद्यार्थी व अन्य।

विज्ञापन



अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के 60 छात्रों ने लखनऊ स्थित एचसीएल टेक्नोलॉजीज का औद्योगिक भ्रमण किया। संस्थान के निदेशक ने हरी झंडी दिखाकर भ्रमण का शुभारंभ किया।

उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एचसीएल टेक परिसर में छात्रों को विभिन्न तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। इनमें सॉफ्टवेयर विकास, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शामिल थे। एक इंटरैक्टिव सत्र का भी आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए।
विज्ञापन


उन्हें औद्योगिक प्रशिक्षण प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। छात्रों ने इस औद्योगिक भ्रमण को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि इस अनुभव से उन्हें उद्योग की कार्यशैली समझने में सहायता मिली। साथ ही, अपने कॅरिअर की दिशा तय करने में भी मदद मिली। इस शैक्षणिक यात्रा में बीटेक कंप्यूटर साइंस के कुल 60 छात्र शामिल थे। कार्यक्रम का समन्वय आशीष कुमार पांडेय, चंदन कुमार, अवधेश दीक्षित और निधि प्रसाद ने किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed