फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   5,94,968 potential duplicate voters will be verified

Ayodhya News: 5,94,968 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का होगा सत्यापन

Fri, 09 Jan 2026 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
5,94,968 potential duplicate voters will be verified
अयोध्या। पंचायत मतदाता सूची वृहद पुनरीक्षण के समय जिले में 2,61,892 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन के बाद 5,94,968 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन कराया जाएगा। इन संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची सभी एसडीएम को उपलब्ध करा दी गई है। यह प्रक्रिया 20 फरवरी तक चलेगी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 मार्च को होगा।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरूद्ध प्रताप सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण के दावा व आपत्ति के निस्तारण के बाद राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए संशोधित कार्यक्रम के मद्देजनर शुक्रवार को सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी मतदाता का नाम नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत व ग्राम पंचायतों की वोटर लिस्ट में से एक ही वोटर लिस्ट में दर्ज होगा।
विज्ञापन


बीएलओ की ओर से सत्यापन के दौरान जो मतदाता अपने आधार कार्ड के अंतिम चार अंक उपलब्ध नहीं कराएंगे, उनका नाम मतदाता सूची से विलोपित किया जा सकता है। सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि मतदाता सूची के एसआईआर में अनुपस्थित, शिफ्टेड, डुप्लीकेट व मृतक घोषित किए गए मतदाताओं के नाम ग्राम पंचायत के वोटर लिस्ट में दर्ज न हों। सभी एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ व एडीओ को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र में ग्राम पंचायतवार आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्र व मतदेय स्थलों का संयुक्त रूप से भौतिक सत्यापन कर अपनी आख्या 15 जनवरी तक जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत व नगरीय निकाय को उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed