फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   50000 withdrawn by forging signature on cheque, case registered

Ayodhya News: चेक पर फर्जी हस्ताक्षर से निकाले 50000, केस दर्ज

Sat, 15 Feb 2025 08:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 15 Feb 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
50000 withdrawn by forging signature on cheque, case registered
अयोध्या। एक व्यवसायी ने सिविल लाइन स्थित एक बैंक शाखा के कर्मचारी पर उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 50,000 रुपये निकालने का आरोप लगाया है। नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में केस दर्ज करके छानबीन शुरू किया है।
विज्ञापन

कैंट थाना क्षेत्र के नियावां निवासी अजहर सईद ने दर्ज एफआईआर में बताया कि उनका बैंक खाता सिविल लाइन स्थित एक निजी बैंक में संचालित है। अक्तूबर, 2024 में उन्होंने अपने बैंक खाते का मिलान कराया तो पता चला कि चार फरवरी, 2023 को उनके चेक पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 50,000 रुपये निकाल लिए गए हैं। बताया कि अधिक व्यस्तता के कारण उनका चेक एक समय में बैंक कर्मचारी उमरा तहसीन के पास रहता था। उन्होंने संबंधित कर्मचारी पर फर्जी हस्ताक्षर करके रुपये निकालने की आशंका जाहिर की है। बताया कि संबंधित कर्मचारी से उन्होंने फोन पर वार्ता की तो पता चला कि उनका स्थानांतरण मुंबई हो गया है। नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि केस दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed