{"_id":"6a454f75ee493d41830fa827","slug":"48-hour-custody-sought-for-accused-avinash-court-to-decide-today-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-153033-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आरोपी अविनाश की 48 घंटे की कस्टडी मांग, आज कोर्ट करेगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आरोपी अविनाश की 48 घंटे की कस्टडी मांग, आज कोर्ट करेगा फैसला
Wed, 01 Jul 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा धनराशि चोरी मामले में जेल में बंद आरोपी अविनाश शुक्ला को 48 घंटे की कस्टडी में लेकर पूछताछ करने के लिए पुलिस ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण) की अदालत में दायर रिमांड अर्जी पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी, जहां कोर्ट इस पर फैसला करेगा।
मामले के विवेचक आशुतोष तिवारी की ओर से दायर प्रार्थना पत्र को विशेष अभियोजन अधिकारी संजय दूबे ने विशेष न्यायाधीश रजत वर्मा की अदालत में प्रस्तुत किया। पुलिस ने रिमांड अर्जी में कहा है कि मामले के महत्वपूर्ण तथ्यों और अन्य कड़ियों का पता लगाने के लिए आरोपी से 48 घंटे की पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ आवश्यक है।
बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश हुए आरोपी अविनाश शुक्ला ने अदालत को बताया कि उसकी ओर से कोई अधिवक्ता नहीं है। उसने अपना पक्ष रखने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से अधिवक्ता उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर अदालत ने प्राधिकरण के सचिव को अधिवक्ता नियुक्त करने का निर्देश दिया और रिमांड अर्जी पर सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार की तारीख तय कर दी।
विज्ञापन
अब नजर अदालत के फैसले पर है। यदि पुलिस रिमांड मंजूर होती है तो जांच एजेंसी आरोपी से आमने-सामने पूछताछ कर चोरी की धनराशि, उसके इस्तेमाल और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाने का प्रयास करेगी। इसके बाद कुछ अन्य बरामदगी भी हो सकती है। वहीं, चोरी में शामिल अन्य नए चेहरों से भी पर्दा उठ सकता है।
-- -- -- --
चढ़ावा चोरी मामले में अधिवक्ता संघ आज देगा तहरीर
अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में फैजाबाद बार एसोसिएशन की ओर से बृहस्पतिवार को आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी जाएगी। देर शाम अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा की घोषणा के अनुसार सभी अधिवक्ता अपने ड्रेस में दोपहर 12 बजे थाना रामजन्मभूमि पहुंचेंगे।
इससे पहले अधिवक्ता संघ की सुबह हुई बैठक में चढ़ावा चोरी के आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए चर्चा की गई। खचाखच भरे अधिवक्ता संघ सभागार में मौजूद सभी वकीलों ने आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए नए तथ्यों के साथ संघ की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने पर सहमति जताई। पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह, संजीव दूबे आदि ने नए तरीके से सबूत व तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि राम मंदिर की लड़ाई में हम सभी का योगदान रहा है तो अब अपने मान-सम्मान के लिए आगे भी लड़ाई के लिए तैयार हैं। अध्यक्ष ने बताया कि अधिवक्ता संघ के मंत्री की ओर से तहरीर दी जाएगी। (संवाद)