फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   45 kg gold worth 50 crores has been used in Ram Mandir so far yet to be plated on top of Sheshavatar temple

Ram Mandir News: राम मंदिर में अब तक लग चुका 50 करोड़ का 45 किलो सोना, शेषावतार मंदिर के शिखर पर मढ़ना बाकी

Fri, 06 Jun 2025 03:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Jun 2025 03:09 PM IST
सार

Ram Mandir News: राम मंदिर के निर्माण में अब तक 50 करोड़ का 45 किलो सोना लग चुका है। अभी शेषावतार मंदिर के शिखर पर मढ़ना बाकी है। जहां रामलला विराजमान हैं, उसमें सभी दरवाजों में स्वर्ण का प्रयोग किया गया है।

विज्ञापन
45 kg gold worth 50 crores has been used in Ram Mandir so far yet to be plated on top of Sheshavatar temple
राम मंदिर में स्वर्ण जड़ित शिखर की तस्वीर - फोटो : श्रीराम मंदिर ट्रस्ट

विस्तार

यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर में राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर में कुल 45 किलो सोने का इस्तेमाल किया गया है। इसकी शुद्धता शत प्रतिशत है। इसका मूल्य टैक्स को छोड़कर लगभग 50 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन


सोने को मढ़ने का काम अभी शेषावतार मंदिर के शिखर पर बाकी है। उसका काम चल रहा है। मंदिर के भूतल, जहां रामलला विराजमान हैं, उसमें सभी दरवाजों में स्वर्ण का प्रयोग किया गया है। सिंहासन में भी सोने का काम किया गया है। बाकी सभी मंदिरों को स्वर्ण मंडित करने का काम पूरा हो चुका है। 

विज्ञापन

राम मंदिर का निर्माण पूरा, पत्थर का अब कोई काम शेष नहीं 

नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है। यहां पत्थर का अब कोई काम शेष नहीं है। राम मंदिर परिसर में कुछ ऐसे काम हैं, जो दिसंबर 2025 तक पूरे हो जाएंगे। इस निर्माण में संग्रहालय सभागार और गेस्ट हाउस शामिल है। इसका निर्माण अभी चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर का निर्माण किसी मनुष्य ने नहीं किया, दैवीय शक्ति का हाथ

उन्होंने आगे बताया कि राम मंदिर का निर्माण भगवान राम की कृपा से ही हुआ है। किसी मनुष्य ने ये काम नहीं किया है, बल्कि किसी दैवीय शक्ति ने ही किया है। राजा राम के दरबार की स्थापना के बाद दर्शन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी उसमें समय लग सकता है। क्योंकि, उसमें इतने श्रद्धालु दर्शन करने नहीं जा सकते। उसकी अभी व्यवस्था करनी है।

पास के माध्यम से ही हो सकेंगे राम दरबार में दर्शन

राम दरबार के दर्शन की व्यवस्था पास के माध्यम से की जाएगी। हालांकि पास निशुल्क होगा राम मंदिर के निर्माण में अब पत्थर का कोई काम नहीं बचा है। अब जो रामकथा संग्रहालय का काम चल रहा है, उसी में पत्थर लगना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed