{"_id":"69a1c080bc3d5658750e5931","slug":"36-bus-shelters-to-be-built-to-ease-the-wait-before-travel-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-144078-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सफर से पहले का इंतजार होगा आसान, बनेंगे 36 बस शेल्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सफर से पहले का इंतजार होगा आसान, बनेंगे 36 बस शेल्टर
Fri, 27 Feb 2026 09:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 27 Feb 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में अब बस के इंतजार में यात्रियों को चिलचिलाती धूप और बारिश से परेशान नहीं होना पड़ेगा। नगर निगम शहर के करीब 36 प्रमुख स्थलों पर बूथ मॉडल बस शेल्टर का निर्माण कराने जा रहा है। इन शेल्टरों पर यात्रियों को बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ शुद्ध पेयजल और मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। साथ ही इनमें तड़ित चालक लगाया जाएगा, जिससे आकाशीय बिजली गिरने पर यात्रियों को सुरक्षित रखा जा सके।
रामनगरी को विश्वस्तरीय शहर बनाने की कड़ी में परिवहन सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है। वर्तमान में शहर के कई व्यस्त चौराहों और रास्तों पर व्यवस्थित बस स्टॉप न होने के कारण यात्रियों को सड़क किनारे खड़ा रहना पड़ता है। नए बस शेल्टरों के निर्माण से यात्रियों को मौसम की मार से राहत मिलेगी। साथ ही, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में भी सुगमता आएगी। लाइट की भी पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी, जिससे रात के समय यात्रियों को समस्या न हो। यह बस शेल्टर पूरी तरह आधुनिक होंगे। यहां इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग पॉइंट की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यात्रियों को जानकारी देने के लिए डिजिटल बोर्ड लगाए जाएंगे, जिन पर विज्ञापन के साथ-साथ बसों की समय-सारणी और मैप भी प्रदर्शित हो सकेगा।
नौ वर्षों तक संस्था के पास रहेगा संचालन
अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने कहा कि इन बस शेल्टरों का निर्माण और रखरखाव निजी संस्था की ओर से किया जाएगा। अनुबंध के तहत अगले नौ वर्षों तक यह संस्था ही इनका संचालन करेगी और विज्ञापन के जरिए राजस्व जुटाएगी। समय सीमा पूरी होने के बाद संस्था इन शेल्टरों को सुरक्षित स्थिति में नगर निगम को हस्तगत कर देगी। उसके बाद इसकी जिम्मेदारी निगम की होगी।
विज्ञापन
महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सुविधा के लिए शहर के करीब 36 महत्वपूर्ण स्थानों को चिह्नित किया गया है। बूथ मॉडल पर बनने वाले इन शेल्टरों में यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके निर्माण से यात्रियों को धूप और बारिश से राहत मिलेगी। इससे शहर की यातायात व्यवस्था और अधिक व्यवस्थित होगी।
शहर में यहां बनेंगे बस शेल्टर
सहादतगंज टीवीएस के सामने, मस्जिद शौचालय के पास, सहादतगंज हनुमान मंदिर के पास सड़क के दोनों तरफ, सहादतगंज बस स्टैंड/कैंडी लिवर के दोनों तरफ, सहादतगंज अंडरपास, सहादतगंज एनएच सर्विस लेन में, कौशलपुरी कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर, अर्श टाउन शॉप के पास सड़क के दोनों तरफ, मोहबरा अंडरपास से टेढ़ीबाजार की ओर आने वाले मार्ग के दोनों तरफ, साकेतपुरी कॉलोनी में हाईवे के पास, चूड़ामणि चौराहे पर सड़क के दोनों तरफ, साकेत अंडरपास के दोनों तरफ, साकेत डिग्री कॉलेज के पास सड़क के दोनों तरफ, उदया ओवर ब्रिज के दोनों तरफ, एलआईसी के पास, जलकल कार्यालय अमानीगंज के पास सड़क के दोनों तरफ, सीतापुर आई हॉस्पिटल के पास, धारा रोड पर, अवध विश्वविद्यालय के पास सड़क के दोनों तरफ, एयरपोर्ट प्रवेश द्वार के दोनों तरफ, नाका अंडरपास कैंडी लिवर के दोनों तरफ और रायबरेली अंडरपास के दोनों तरफ।