फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   33.8 mm of rain caused waterlogging in many areas

Ayodhya News: 33.8 मिमी बारिश से कई क्षेत्रों में जलभराव

Sat, 13 Jun 2026 10:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 13 Jun 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
33.8 mm of rain caused waterlogging in many areas
वजीरगंज जप्ती मार्ग पर बारिश के बाद सड़क पर जमा पानी से गुजरते राहगीर।
अयोध्या। शनिवार को शहर में हुई प्री-मॉनसूनी बारिश ने कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा कर दी। करीब 30 मिनट की तेज बारिश के बाद प्रमुख सड़कों और गलियों में पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। बारिश रुकने के बाद भी पानी देर तक सड़कों और गलियों में भरा रहा। मौसम विभाग ने जिले में 33.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। हालांकि इस बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लाेगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 10 जून को यही तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन


सबसे अधिक जलभराव जनौरा क्षेत्र में देखा गया, जहां सड़कें पानी से भर गईं। इसके चलते राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाई हुई। देवकाली बाईपास की सर्विस लेन पर भी पानी भरा होने से यातायात प्रभावित रहा। वहीं, वजीरगंज जप्ती मार्ग पर भी लंबे समय तक पानी भरा रहा। स्थानीय लोगों ने धीमी जलनिकासी को जलभराव का मुख्य कारण बताया।
विज्ञापन


इसके अलावा देवकाली तिराहा, ऋषि टोला, टकसाल, बेनीगंज, लालबाग, ब्राह्मण टोला, निवासीपुरा, अहिरान टोला और कृष्णा नगर समेत कई क्षेत्रों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही। कई स्थानों पर नालियां भरने के बाद पानी सड़कों पर फैल गया। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से मई से नाले और नालियों की सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निगम के अनुसार 10 जून तक शहर के 60 प्रतिशत से अधिक नालों और नालियों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया था। इसके बावजूद शनिवार की बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी व्यवस्था को और प्रभावी बनाए जाने की आवश्यकता है, जिससे मानसून के दौरान लोगों को राहत मिल सके।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में जलभराव वाले क्षेत्रों पर नगर निगम और संबंधित विभागों की निगाहें बनी हुई हैं।

इनसेट -

बारिश ज्यादा देर नहीं हुई, लेकिन सड़क पर काफी पानी भर गया। लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई और वाहन भी धीरे-धीरे निकलते रहे।- परशुराम वर्मा, जनौरा

घर के सामने पानी भरा गया था। बारिश रुकने के बाद भी काफी देर तक पानी नहीं निकला, जिससे बाहर निकलने में दिक्कत हुई। यहां हाल ही में बनी सड़क भी टूट गई है। अभी नाले का निर्माण भी चल रहा है।- शिखर, जनौरा गांव


कुछ समय पहले ही नालियों की सफाई कराई गई थी। सही ढंग से सफाई न होने की वजह से सड़क पर पानी भर गया।- मोहम्मद सदाब, वजीरगंज जप्ती

सर्विस लेन पर जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। बारिश के बाद समस्या और बढ़ गई। लोग गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर हैं।- अशोक तिवारी, देवकाली बाईपास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed