फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   300 bed hospital project gets final approval

Ayodhya News: 300 शैय्या चिकित्सालय के प्रोजेक्ट को मिली अंतिम मंजूरी

Wed, 25 Jun 2025 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
300 bed hospital project gets final approval
अयोध्या। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बुधवार को सीतापुर आई हास्पिटल, वशिष्ठ भवन, साकेत सदन, चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग, धर्मपथ व चौधरी चरण सिंह घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सीतापुर आई हास्पिटल में प्रस्तावित 300 शैय्या चिकित्सालय के प्रोजेक्ट को अंतिम मंजूरी मिल गई है। जल्द ही हाॅस्पिटल निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन



इसके बाद डीएम ने अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय व लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के साथ धर्मपथ से चौधरी चरण सिंह घाट पर चल रहे चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने धर्मपथ पर चौपाटी हाट व निर्माणाधीन शौचालय के बारे में जानकारी करते हुए कहा कि काम को गति देते हुए समय पर पूरा करें।
विज्ञापन



वशिष्ठ भवन के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिए कि शीघ्र काम को पूरा करना सुनिश्चित करें। साकेत सदन (अफीम कोठी) का निरीक्षण करते हुए पार्क, पार्किंग, फिनीशिंग कार्य, लाइटिंग, कैमरा, शौचालय व पेयजल व्यवस्था को परखा। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर ककरही बाजार, गुप्तार घाट व जनौरा हनुमानगढ़ी के पास चल रहे चौड़ीकरण के काम की हकीकत जानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed