फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   25,000 lamps made from cow dung will be lit during Deepotsav

Ayodhya News: दीपोत्सव में जगमग होंगे गाय के गोबर से बने 25 हजार दीप

Tue, 14 Oct 2025 09:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
25,000 lamps made from cow dung will be lit during Deepotsav
5- लखीमपुर में अयोध्या के दीपोत्सव के लिए महिलाओं की ओर से तैयार किए गए दीप- समूह
अयोध्या। इस बार के दीपोत्सव में राम की पैड़ी के घाटों पर गाय के गोबर से बने 25 हजार दीप भी जगमग होंगे। महापौर की पहल पर लखीमपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जड़ी बूटी मिश्रित इन विशेष दीपों को तैयार कर रही हैं। इन दीपों की पहली खेप बुधवार को यहां पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


19 अक्तूबर को दीपोत्सव के नौवें संस्करण के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राम की पैड़ी पर एक साथ 26 लाख दीए जलाने के साथ अयोध्या अपने ही विश्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया कीर्तिमान रचेगी। इसमें गाय के गोबर से बने पर्यावरणीय अनुकूल और शुद्धता व पवित्रता के प्रतीक इन दीपों की भी खास भूमिका होगी। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी की पहल पर इन्हें तैयार करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


इन विशेष दीपों को लखीमपुर में देवी प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की 15 महिलाओं की ओर से तैयार किया जा रहा है। इस समूह की महिलाएं सिर्फ गाय के गोबर में कुछ जड़ी बूटी मिश्रित कर पिछले दो महीने से इन्हें आकृति देने में जुटी हुई हैं। इसके निर्माण में लखीमपुर खीरी के धौरहरा में स्थित बसंतापुर गोशाला के गोबर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसे तैयार करने के लिए गाय के गोबर में जड़ी बूटी के साथ गेरू ओर चूने का इस्तेमाल भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या के दीपोत्सव के लिए तैयार किए जा रहे दीपों को लेकर लखीमपुर की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार भी उत्साहित है। इन दीयों के निर्माण की देखरेख कर रहे खंड विकास अधिकारी संदीप तिवारी ने अमर उजाला को बताया कि डीएम और सीडीओ का लगातार मार्गदर्शन मिल रहा है। उनकी ओर से ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को इस काम के लिए प्रोत्साहित किया गया है। इन दीपों की पहली खेप को लेकर बुधवार को एक प्रतिनिधि मंडल लखीमपुर से अयोध्या पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed