{"_id":"67bc87990cef6fbd55083be2","slug":"2344-students-left-the-high-school-exam-and-1485-left-the-intermediate-exam-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1091394-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: हाईस्कूल में 2344 व इंटर में 1485 ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: हाईस्कूल में 2344 व इंटर में 1485 ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के 109 परीक्षा केंद्रों पर माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच सोमवार से शुरू हो गई। इस दौरान हाईस्कूल में 2344 और इंटर में 1485 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सचल दलों ने अलग-अलग पालियों में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। पहले दिन कहीं कोई नकलची नहीं मिला लेकिन कुछ परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी को लेकर खामियां पाई गई हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के बोर्ड परीक्षा प्रभारी के अनुसार बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल की पहली पाली की परीक्षा में 2344 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में कोई अनुपस्थित नहीं रहा। वहीं, इंटरमीडिएट में पहली पाली की परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या तीन बताई गई है। जबकि दूसरी पाली में 1482 ने परीक्षा छोड़ दी। हाईस्कूल की पहली पाली में बालक वर्ग संस्थागत में 1517 और व्यक्तिगत में एक परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी जबकि हाईस्कूल बालिका वर्ग में 826 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, इंटरमीडिएट की दूसरी पाली में परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या 1482 रही। इस पाली में परीक्षा छोड़ने वालों में हाईस्कूल के कोई परीक्षार्थी नहीं शामिल रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन तिवारी ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा कड़ी निगरानी में सकुशल हुई।
इस बार जिले के 109 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में कुल 79,206 बालक व बालिकाएं संस्थागत और व्यक्तिगत रूप में परीक्षार्थी के रूप में शामिल हो रहे हैं। इसमें हाईस्कूल में 39,713 और इंटर में 39,493 परीक्षार्थी शामिल हैं। वहीं, अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते तीन परीक्षा केंद्र तुलसी बालिका इंटर कालेज, महाराजा इंटर कालेज, शिवदयाल जायसवाल सरस्वती इंटर कालेज पर परीक्षा देने जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए प्रशासन ने तीनों परीक्षा केंद्रों पर नोडल अधिकारी की तैनाती की है। सभी नोडल अधिकारी ने बैरियरों पर तैनात रहकर परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्रों तक ले जाने में मदद की।
विज्ञापन
महाराजा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि अयोध्या धाम के तीनों केंद्रों पर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के बेहतर समन्वय से छात्र-छात्राओं को आवागमन में कोई दिक्कत नहीं हुई। सभी परीक्षार्थी सुचारू रूप से निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। रास्ते में भी कोई परेशानी नहीं हुई।
कनौसा कानवेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज केंद्र से परीक्षा देकर निकलीं छात्रा फातिमा ने कहा कि पेपर बहुत अच्छे से हुआ। इसके लिए अध्यापिकाओं को खासतौर से धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने जो पढ़ाया, वही पेपर में आया। क्लास के अलावा घर में खुद से पढ़ाई की थी। कोचिंग की मदद नहीं ली।
छात्रा अल्बिया फिरोज ने कहा कि तैयारी के अनुसार सभी प्रश्न सिलेबस से ही आए। कोई कठिनाई नहीं हुई। जिस तरह प्रश्न हल किए हैं, उससे लगता है कि 90 फीसदी से अधिक अंक मिलेंगे।
रीना ने कहा कि बिना कोचिंग की मदद लिए सिर्फ क्लास रूम और घर में स्वयं से पढ़ाई की। प्रश्न बैंक से जरूर थोड़ी मदद ली। पेपर बहुत अच्छा हुआ है।
अदिति ने कहा कि सबसे खुशी की बात यह रही कि निबंध का सवाल समय से हो गया। इसमें ज्यादा समय नहीं लगा। इसके चलते अन्य सवालों के उत्तर लिखने के लिए पर्याप्त समय मिल गया।