{"_id":"69ce9d09ad530b0d900ac8f3","slug":"2200-bookings-pending-at-sohawal-indane-gas-agency-ayodhya-news-c-97-1-ayo1044-146397-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सोहावल इंडेन गैस एजेंसी में 2200 बुकिंग पेंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सोहावल इंडेन गैस एजेंसी में 2200 बुकिंग पेंडिंग
Thu, 02 Apr 2026 10:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 02 Apr 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। सोहावल इंडेन गैस एजेंसी में 2200 उपभोक्ताओं की बुकिंग पेंडिंग है। बृहस्पतिवार को शिकायत मिलने पर एसडीएम सविता देवी ने संचालक रतन सिंह को दस्तावेज के साथ तलब कर जमकर फटकार लगाई। कहा कि कालाबाजारी और दुकानों पर घरेलू गैस के इस्तेमाल पर जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एजेंसी संचालक रतन सिंह ने बताया कि आपूर्ति कम होने से नई बुकिंग पर डिलीवरी देर से मिल रही है। 18000 से ज्यादा गैस उपभोक्ताओं वाली एजेंसी में 22 मार्च तक की बुकिंग की डिलीवरी कर दी गई है। उज्ज्वला योजना से जुड़े बुकिंग उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
एसडीएम सविता देवी ने बताया उपभोक्ताओं की शिकायत पर प्रबंधक को बुलाकर जांच पड़ताल की गई। कड़े निर्देश दिए हैं। कालाबाजारी पर जल्द ही कार्रवाई होगी।