फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   185 buses will go to Prayagraj on Shivratri

Ayodhya News: शिवरात्रि पर प्रयागराज जाएंगी 185 बसें

Sat, 15 Feb 2025 08:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 15 Feb 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
185 buses will go to Prayagraj on Shivratri
अयोध्या। महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने अयोध्या मंडल से 185 बसों की व्यवस्था की है। यह बसें महाशिवरात्रि के एक दिन पहले और एक दिन बाद तक चलेंगी। इन बसों का संचालन अयोध्या से सीधे प्रयागराज तक किया जाएगा ताकि यात्रियों को सुगमता से यात्रा की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

अयोध्या से 110, अकबरपुर से 30, बसखारी से 20, कादीपुर से 15 और अमेठी से 10 बसें प्रयागराज के लिए लगाई गई हैं। इसके अतिरिक्त, देवीपाटन मंडल की ओर से भी प्रयागराज जाने वाली 225 बसें भी अयोध्या होकर गुजरेंगी। अयोध्या में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है, जिसको ध्यान में रखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए इन बसों की समय-सारणी भी व्यवस्थित की गई है, ताकि यात्री बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा पूरी कर सकें। यदि शिवरात्रि तक भीड़ बढ़ी तो और भी बसें बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed