फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   18 lakh in arrears; crisis looms over Sita Rasoi.

Ayodhya News: 18 लाख बकाया, सीता रसोई पर संकट

Thu, 27 Aug 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 27 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
18 lakh in arrears; crisis looms over Sita Rasoi.
अयोध्या। राम मंदिर के निकासी मार्ग पर अंगद टीला के पास संचालित सीता रसोई के संचालन पर करीब 18 लाख रुपये के गैस बिल के बकाये ने संकट खड़ा कर दिया। लंबे समय से भुगतान न होने पर गैस आपूर्ति करने वाली एजेंसी ने रसोई को गैस देने से हाथ खड़े कर दिए। मामला पूर्व महासचिव चंपत राय तक पहुंचा तो उनके हस्तक्षेप के बाद ट्रस्ट की ओर से बकाया राशि का भुगतान कराया गया। इसके बाद गैस आपूर्ति बहाल हुई और सीता रसोई का संचालन फिर निर्बाध हो सका।
विज्ञापन

राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से संचालित सीता रसोई में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को खिचड़ी भोग के रूप में प्रसाद वितरित किया जाता है। इसकी व्यवस्था विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज संभालते हैं। रसोई के लिए गैस की आपूर्ति एक एजेंसी से की जाती है। सूत्रों के अनुसार, गैस आपूर्ति करने वाली एजेंसी का करीब 18 लाख रुपये का भुगतान लंबे समय से लंबित था। एजेंसी की ओर से बकाया भुगतान के लिए लगातार प्रयास किए गए, लेकिन भुगतान नहीं होने पर उसने आगे गैस आपूर्ति करने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन

मामले की जानकारी पूर्व महासचिव चंपत राय को दी गई। इसके बाद उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज के साथ ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि से इस संबंध में वार्ता की। सूत्रों के मुताबिक बातचीत के बाद ट्रस्ट की ओर से लंबित करीब 18 लाख रुपये का भुगतान कराया गया। इसके बाद गैस आपूर्ति बहाल हुई और सीता रसोई का संचालन भी सुचारू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

रोजाना एक लाख से अधिक श्रद्धालु कर रहे दर्शन
-गैस बिल का भुगतान लंबित होने और उसके चलते आपूर्ति रुकने का मामला ऐसे समय सामने आया, जब राम मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस समय रामनगरी में सावन झूलनोत्सव की धूम है। राम मंदिर में रोजाना एक से सवा लाख श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर रहे हैं। सभी श्रद्धालुओं को ट्रस्ट की ओर से प्रसाद वितरित किया जाता है। ऐसे में रसोई के संचालन पर आया संकट ट्रस्ट की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल खड़े करता है। हालांकि, बकाया भुगतान के बाद फिलहाल संकट टल गया है और सीता रसोई का संचालन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed