फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   169904 women and 22297 co-passengers travelled free on Rakshabandhan

Ayodhya News: रक्षाबंधन पर 169904 महिला व 22297 सहयात्रियों ने की निशुल्क यात्रा

Mon, 11 Aug 2025 09:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 11 Aug 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
169904 women and 22297 co-passengers travelled free on Rakshabandhan
अयोध्या। प्रदेश सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर्व पर महिला व उनके सहयात्री के लिए आठ अगस्त से 10 अगस्त तक शुरू की गई निशुल्क बस यात्रा योजना का अयोध्या परिक्षेत्र में महिलाओं और उनके सहयात्रियों ने जमकर लाभ उठाया। इस दौरान कुल 1,69,904 महिला यात्रियों और 22,297 सहयात्रियों ने प्रदेश सरकार की इस सुविधा का उपयोग किया। इन यात्रियों ने कुल मिलाकर 1 करोड़ 98 लाख 11 हजार 593 रुपये मूल्य की यात्रा निशुल्क की।
विज्ञापन


योजना के पहले दिन आठ अगस्त को सुल्तानपुर, अयोध्या, अमेठी और अकबरपुर डिपो से कुल 24,964 महिलाएं और 2,766 सहयात्रियों ने बसों में सफर किया। इनमें अकबरपुर से 4,010 महिलाएं और 207 सहयात्री, अयोध्या से 6,928 महिलाएं और 994 सहयात्री, सुल्तानपुर से 10,755 महिलाएं और 1,119 सहयात्री, जबकि अमेठी से 3,271 महिलाएं और 446 सहयात्री शामिल रहीं। दूसरे दिन 9 अगस्त को महिला यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि हुई। इस दिन 73,230 महिलाओं और 9,131 सहयात्रियों ने यात्रा की। इनमें अकबरपुर से 14,203 महिलाएं और 2,035 सहयात्री, अयोध्या से 21,529 महिलाएं और 2,582 सहयात्री, सुल्तानपुर से 29,169 महिलाएं और 3,330 सहयात्री, तथा अमेठी से 8,329 महिलाएं और 1,184 सहयात्री रहीं। तीसरे दिन 10 अगस्त को 71,710 महिलाएं और 10,400 सहयात्रियों ने सफर किया। इनमें अकबरपुर से 18,895 महिलाएं और 2,277 सहयात्री, अयोध्या से 18,581 महिलाएं और 2,473 सहयात्री, सुल्तानपुर से 26,331 महिलाएं और 3,801 सहयात्री, जबकि अमेठी से 7,903 महिलाएं और 1,849 सहयात्री शामिल थीं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर शुरू की गई निशुल्क बस सेवा को लेकर यात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हमने सभी डिपो पर 437 बसों की व्यवस्था की थी ताकि किसी यात्री को असुविधा न हो। महिलाओं और उनके साथ यात्रा कर रहे परिजनों को यह सुविधा बिना किसी परेशानी के मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed