{"_id":"67b9e0dcfb4e04b48c00e950","slug":"156-crores-was-outstanding-only-six-crores-were-deposited-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-125296-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 156 करोड़ था बकाया, जमा हुए सिर्फ छह करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 156 करोड़ था बकाया, जमा हुए सिर्फ छह करोड़
Sat, 22 Feb 2025 08:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 22 Feb 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। बिजली कनेक्शन के बाद से ही बिल न जमा करने वाले उपभोक्ता एकमुश्त समाधान योजना में भी दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। दो चरणों में योजना के विस्तार के बावजूद अब तक 156 करोड़ के सापेक्ष सिर्फ छह करोड़ रुपये ही जमा हो सके हैं। अब बिजली निगम इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की तैयारी में है।
जिले में लगभग चार लाख बिजली उपभोक्ता पंजीकृत हैं। इनमें 86,482 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने बिजली कनेक्शन लेने के बाद से एक फूटी कौड़ी नहीं जमा की है। इन पर 156 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया हो गया है। इनमें रुदौली क्षेत्र के 24,875 उपभोक्ताओं पर 53.37 करोड़, मिल्कीपुर में 28,474 उपभोक्ताओं पर 50 करोड़, डिवीजन दो के 31,553 उपभोक्ताओं पर 49.74 करोड़ व शहरी क्षेत्र के 1,580 उपभोक्ताओं पर 3.37 करोड़ रुपये बकाया है।
इन्हें राहत देने के लिए बिजली निगम ने 15 दिसंबर से एकमुश्त समाधान योजना शुरू की थी। तीन चरणों में योजना 15 जनवरी तक चली। इसके बाद दो चरणों में इसे बढ़ाया गया है। इसके तहत बकायेदारों को ब्याजमाफी का लाभ मिलना है, फिर भी उपभोक्ता दिलचस्प नहीं हैं। अब तक सिर्फ 5,242 नेवर पेड उपभोक्ताओं ने 6.32 करोड़ रुपये जमा किया है, जो कि लक्ष्य का महज चार प्रतिशत है।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता रामकुमार ने बताया कि इन बकायेदारों के लिए यह आखिरी मौका है। इसके बाद सभी उपभोक्ताओं के बिजली मीटर स्मार्ट हो जाएंगे। इसके बाद उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। विभिन्न कार्रवाइयों से बचने के लिए उपभोक्ता बकायेदारी चुकता कर लें। शीघ्र ही इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।