फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   12 year old girl raped in a hotel, case registered

Ayodhya News: 12 साल की बालिका से होटल में दुष्कर्म, केस दर्ज

Wed, 19 Mar 2025 09:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
12 year old girl raped in a hotel, case registered

विज्ञापन

अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र के नाका इलाके में रहने वाली 12 वर्षीय बालिका को बहला-फुसलाकर एक युवक होटल में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटकर बालिका घर पहुंची तो परिजनों को आप बीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।

मूलरूप से बस्ती जिले की रहने वाली बालिका की मां ने नगर कोतवाली में दर्ज एफआईआर में बताया कि उनके पति प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह लोग नाका क्षेत्र में रहते हैं। बस्ती से बस से आते-जाते उनकी पहचान बस्ती के ही परशुरामपुर निवासी रवि उपाध्याय से हो गई थी। वह बस का परिचालक था और कभी-कभी बस चलाता भी था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे आरोपी ने उनकी 12 साल की पुत्री को मोबाइल फोन पर मैसेज करके नाका हनुमानगढ़ी के पास बुलाया और उसे बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया, जहां उससे दुष्कर्म किया। काफी देर तक उनकी पुत्री वापस नहीं लौटी तो उन लोगों ने खोजबीन शुरू की। इस बीच लगभग 02:30 बजे दोपहर में उनकी पुत्री घर आई और रो-रो कर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी के गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, उसकी तबियत अब सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed