फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   11 Women Identified in High-Risk Pregnancy Category

Ayodhya News: हाई रिस्क गर्भधारण श्रेणी में 11 महिलाएं चिह्नित

Sat, 09 May 2026 09:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 09 May 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
11 Women Identified in High-Risk Pregnancy Category
बीकापुर/तारुन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर और तारुन में शनिवार को प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 134 महिलाओं की जांच की गई जिनमें 11 महिलाएं हाई रिस्क गर्भधारण श्रेणी में चिह्नित की गईं।
विज्ञापन

बीकापुर सीएचसी अधीक्षक डॉ.अंशुमान यादव के निर्देशन में लगे शिविर में कुल 86 गर्भवती महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें सात महिलाएं उच्च जोखिमपूर्ण गर्भधारण की श्रेणी की मिलीं। महिला चिकित्सक डॉक्टर स्नेहा चौधरी ने ऐतिहात बरतने और संतुलित खानपान अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन

वहीं तारुन सीएचसी में चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर. गौतम के नेतृत्व में लगे कैंप में 48 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। जांच में चार उच्च जोखिम गर्भधारण श्रेणी में चिह्नित की गईं। डॉ. अंशुमान गुप्ता ने बताया कि उच्च जोखिम गर्भधारण वाली महिलाओं को चिन्हित कर उचित प्रबंधन किया गया। दो गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज इंजेक्शन लगाया गया, जबकि 21 को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए वाउचर दिए गए। सभी महिलाओं को जांच व दवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed