फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   1,091 patients received treatment at the health fair

Ayodhya News: आरोग्य मेले में 1091 मरीजों ने कराया इलाज

Sun, 19 Jul 2026 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
1,091 patients received treatment at the health fair

विज्ञापन
अयोध्या। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1091 मरीजों का इलाज हुआ। वहीं, गंभीर रूप से आए 53 मरीजों को अग्रिम इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जिले के 37 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित जन आरोग्य मेले में 71 चिकित्सक और 214 पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई थी। मेले में 30 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए। हेल्प डेस्क पर 144 मरीजों की स्क्रीनिंग हुई। दोपहर दो बजे तक चले मेले में बुखार के सर्वाधिक 181, सांस के 106, पेट के 113, शुगर के 103, चर्म रोग के 114, उच्च रक्तचाप के 44 मरीज आए। प्रसव पूर्व 102 महिलाओं की जांच की गई। बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी चौरे बाजार में डॉ. मोहम्मद इरशाद, फार्मासिस्ट कनिक राम चौधरी और स्टाफ नर्स प्रतिभा मौजूद रहे। यहां 53 मरीजों का इलाज हुआ। पीएचसी कोछा में फार्मासिस्ट दुर्गेश पांडेय, वार्डबॉय रईश हैदर, लैब टेक्नीशियन मोहम्मद सईद ने 38 मरीजों का इलाज किया। रानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी कंदैला में डॉ. दिनेश प्रकाश ने 29 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। दो गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। रुदौली प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी शुजागंज में 40 मरीजों का इलाज हुआ। मेले में डॉ. महबूब आलम, डॉ. पृथ्वीपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed