{"_id":"6942ef897675c6a5ec0490f6","slug":"1000-players-will-show-their-strength-in-mla-sports-competition-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-139656-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: विधायक खेल प्रतियोगिता में 1000 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: विधायक खेल प्रतियोगिता में 1000 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
Wed, 17 Dec 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
10-सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता।-संवाद
अयोध्या। सांसद खेल प्रतियोगिता की तर्ज पर अब विधायक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। इस दो दिवसीय आयोजन में लगभग 1000 खिलाड़ी भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
यह प्रतियोगिता युवा कल्याण विभाग की तरफ से 20 व 21 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ 20 दिसंबर को सुबह सांसद राधा मोहन अग्रवाल करेंगे। , जबकि 21 दिसंबर को शाम चार बजे पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन होगा। डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में कबड्डी, कुश्ती, वालीबॉल, बैडमिंटन व एथलेटिक्स की कुल पांच प्रमुख खेल विधाओं का आयोजन किया जाएगा। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आज भारतीय खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रोशनी श्रीवास्तव ने बताया कि अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ी युवा साथी पोर्टल के माध्यम से जूनियर, सब-जूनियर एवं सीनियर वर्ग में ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण में कठिनाई आ रहे खिलाड़ियों के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सांसद खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा, इसके बाद लखनऊ में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता और आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त होगा।