फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   100 complained to the DM, 10 got a solution

Ayodhya News: डीएम के सामने 100 ने की शिकायत, 10 को मिला समाधान

Sat, 17 Jan 2026 09:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 17 Jan 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
100 complained to the DM, 10 got a solution
फोटो-37- बीकापुर तहसील सभागार में जन सुनवाई करते डीएम और एसएसपी- संवाद
बीकापुर। जिले के मुखिया और कप्तान शनिवार को बीकापुर तहसील सभागार में जनता की फरियाद सुनने पहुंचे। जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 100 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर की मौजूदगी में सबसे अधिक शिकायतें भूमि और राजस्व के मामलों की आईं। जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर समय बंद निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इससे पहले सुबह से फरियादी इंतजार कर रहे थे। डीएम और एसएसपी दोपहर एक बजे पहुंचे और एक घंटे तक जनता की शिकायतें सुनीं। नगर पंचायत के पूर्व सभासद विनय पांडे के साथ वार्ड संख्या तीन के लोगों के साथ शिकायत दर्ज कराई कि प्रयागराज हाईवे से ब्लॉक मुख्यालय वाले मार्ग के चौड़ीकरण में एक तरफ चौड़ाई 06 मीटर लिया जा रहा है जिसकी जद में कई मकान आ रहे हैं। यदि चौड़ाई एक तरफ से दो या ढाई मीटर किया जाए तो मकान बच जाएंगे। डीएम ने जांच कराकर समाधान करने आश्वासन। इसी तरह डेहरिरियावां गांव में मार्ग पर अवैध निर्माण, तारुन ब्लॉक के गौरा गांव में चकमार्ग की पटाई में शिकायत, मरूई सहाय सिंह गांव में रास्ते पर जबरन मिट्टी गिराकर अवरोध मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया गया। इस दौरान एसडीएम बीकापुर श्रेया, सीओ पीयूष, कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीओ विद्युत संदीप यादव सहित अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अंजू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मिल्कीपुर में 102 में 09 शिकायतों का निपटारा
मिल्कीपुर में सीआरओ डॉ. गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में 102 के सापेक्ष 09 शिकायतों का निस्तारण हो सका। इस दौरान एसडीएम सुधीर कुमार व पुलिस सीओ अजय कुमार सिंह ने भी शिकायतों की सुनवाई की। किनौली गांव के सुरेंद्र तिवारी की शिकायत थी कि खड़ंजा पर दोनों ओर झटका मशीन के तार लगाए जाने से रास्ता अवरुद्ध है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। सीआरओ ने बीडीओ को मवेशियों को गोशाला भेजने व बैरिकेडिंग हटवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुदौली में नहीं पहुंचे उच्चाधिकारी जनता में गुस्सा
रुदौली तहसील सभागार में समाधान दिवस में वरिष्ठ अधिकारियों की गैरहाजिरी ने जनता की उम्मीदों पर ठेस पहुंचाई। सुबह 10 बजे तहसील परिसर शिकायतकर्ताओं से खचाखच भरा हुआ था। कुल 142 प्रार्थना पत्र जमा हुए, जिसमें महज चार मामलों का निस्तारण हो सका। यहां एसडीएम संतोष कुमार, क्षेत्राधिकारी आशीष निगम और नायब तहसीलदार शेखर शुक्ला सुनवाई कर रहे थे। एक बजे एसडीएम संतोष कुमार भी चले गए। क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने अधिकारियों की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि अधिकारी सारे आए थे जिन अधिकारियों की परीक्षा में ड्यूटी लगी थी वह नहीं आए। एक बजे के बाद भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम में बूथों के निरीक्षण में चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed