फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   youvak ko loota

शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक के साथ लूट

Wed, 27 Nov 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
youvak ko loota
सहायल (औरैया)। क्षेत्र के ग्राम बादशाहपुर छोंक में सोमवार की देर रात गांव से कुछ दूरी पर बाइक सवार लुटेरों ने दूसरी बाइक से आ रहे युवकों को तमंचा दिखाकर लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार सगे भाई भाग निकले।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बादशाहपुर छोंक में सोमवार की रात करीब 11 बजे बादशाहपुर छोंक निवासी अवनीश कुमार पुत्र तिलक सिंह अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने पड़ोस के गांव में जा रहा था। तभी गांव के दो भाई बाइक से आए और तमंचा दिखाकर युवक की बाइक रोक ली और युवक से एक मोबाइल, सोने की चेन, 11 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों के साथ युवक ने थाना सहायल में घटना की नामजद लिखित तहरीर दी। घटना की जानकारी मिलते ही सहायल पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। थानाध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed