फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth killed, dead body found hanging in neighbor's house

युवक की हत्या, पड़ोसी के घर फंदे पर लटका मिला शव

Mon, 02 Dec 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Youth killed, dead body found hanging in neighbor's house
फोटो 01 एयूआरपी 03- अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शाहपुर वेंदी में मृतक हिमांशु की फाइल - फोटो : AURAIYA
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शाहपुर वेंदी निवासी युवक का शव पड़ोसी के घर फंदे पर लटका मिला। परिवार वालों ने युवक को घर से खींचकर पड़ोस के मकान में ले जाने और हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पांच को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

अनहोनी का शिकार हुआ युवक हिमांशु दोहरे सूरत (गुजरात) में प्राइवेट फर्म में काम करता था। छह माह से वह घर पर ही था। शनिवार को उसके व छोटी बहन के अलावा परिवार के बाकी लोग रिश्तेदार की शादी में करमपुर गए थे। रात करीब तीन बजे हिमांशु के पड़ोसी ने पुलिस को फोन करके अपने घर में चोर घुसने की सूचना दी। पुलिस पहुंची तो एक कमरे में हिमांशु का शव फंदे से झूलता देखा। इस सूचना पर शादी समारोह ढो़कर पहुंचे मृतक के परिजनों ने हंगामा करते हुए पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के लिए शव उठाने से रोककर कार्रवाई की मांग की। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। राज मिस्त्री का काम करने वाले मृतक के पिता परशुराम दोहरे ने पड़ोसी देवेंद्र उर्फ मंगे सिंह, इंदल सिंह उर्फ इंदु, मोहित, राजन, सौरभ, विजय सिंह, हरपाल सिंह पर बेटे को घर से खींच कर ले जाने के बाद हत्या कर शव फांसी पर लटकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सात नामजदों में से पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हिमांशु की पड़ोसी परिवार की एक लड़की से नजदीकी थी। हिमांशु अनुसूचित वर्ग का होने तथा दूसरा पक्ष सवर्ण होने से प्रेम प्रसंग में अड़चन बनी हुई थी। आसपास के लोगों का कहना है कि हिमांशु शनिवार रात लड़की से मिलने उसे घर में दाखिल हुआ था। घर वालों के देख लेने से मामला हत्या की नौबत तक पहुंच गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सुनीति ने भी मौका मुआयना किया। मृतक के परिवार वालों से जरूरी जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed