फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth hit by train dies

Auraiya News: ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत

Sat, 02 Dec 2023 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Youth hit by train dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अछल्दा। थाना क्षेत्र के गांव तुर्कपुर निवासी युवक को शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब चरवाहों ने रेलवे ट्रैक किनारे जाते देखा। एकाएक डीएफसी लाइन से गुजरी मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक दूर जा गिरा। चरवाहों की सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंची।
थाना क्षेत्र के गांव तुर्कपुर निवासी गोविंद कुमार (23) पुत्र गंगाराम शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब गांव के पास से गुजरी दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के बगल से निकली डीएफसी लाइन माल कॉरिडोर की डाउन लाइन से गुजर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजरी मालगाड़ी की चपेट में गोविंद आ गया। मौके पर घूम रहे चरवाहों ने गोविंद को ट्रेन की चपेट में आते देख परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

मालगाड़ी के लोको पायलट की सूचना पर दरोगा शंभूनाथ घटनास्थल पर पहुंचे। परिजन इस बीच पुलिस को बिना जानकारी दिए शव को चारपाई पर रखकर घर ले गए। इधर किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। गोविंद उड़ीसा में रहकर मजदूरी करता था। धान की कटाई के चलते गोविंद गांव आया था। थानाध्यक्ष रुद्र प्रताप ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed