फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth dies due to container collision, angry people jammed

औरैयाः कंटेनर की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Fri, 12 Aug 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to container collision, angry people jammed
सहदेव की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
ऐरवाकटरा। कंटेनर की टक्कर से ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव के पास एक युवक मौत हो गई। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन ढूंढने निकले तो शव सड़क किनारे गड्ढे में खून से लथपथ मिला। घटना से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ बिधूना मार्ग पर जाम लगा कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ऐरवाकटरा के गुलालपुर निवासी तिलक सिंह का बेटा सहदेव (30) इटावा में डंपर चालक था। पिता ने बताया कि बुधवार देर शाम करीब सात बजे सहदेव खेत में पानी लगाने के लिए निकला था। देर रात 10 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। इसी बीच जानकारी हुई कि सूरजपुर के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने 25 भेड़ों को रौंदने के बाद ट्रैक्टर में टक्कर मारी थी।
विज्ञापन

इस पर परिजनों ने गांव के दिनेश व लाखन सिंह समेत अन्य लोगों के साथ तलाश शुरू की। रात करीब साढ़े दस बजे के आसपास सहदेव का अंगौछा व शव खून से लथपथ शव गड्ढे मेें पड़ा मिला। इसके चोटों के निशान देखकर परिजनों ने बिधूना मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। वहीं, मार्ग से निकल रहे एक ट्रक में भीड़ ने तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर एरवाकटरा थाने की पुलिस फोर्स व बिधूना सीओ महेंद्र प्रताप मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। हादसे के बाद से पत्नी अर्चना, मां मिथलेश समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के पहुंचने पर पता चला कि जिस कंटेनर ने भेड़ें कुचली थीं, उसी ने पहले सहदेव को टक्कर मारी थी। इसी बचने के भागने में ट्रैक्टर से टकराया था। थाना प्रभारी रामसहाय पटेल ने बताया कि भाई ब्रजेंद्र कुमार की तहरीर पर कंटेनर चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चालक रवि शंकर निवासी हरचंद्रापुर को हिरासत में लिया गया है, कार्रवाई की जा रही है।

गांव में गमगीन परिजन व ग्रामीण। संवाद

गांव में गमगीन परिजन व ग्रामीण। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed