{"_id":"626ade1fb4d6ea42b53ef331","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-ht-line-auraiya-news-knp693861860","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
आशीष की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटसू (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के जलूपुर में गुरुवार दोपहर निर्माणाधीन मकान की छत के लिए सरियों का जाल बनाते वक्त हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट से युवक झुलस गया। परिजन सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जलूपुर निवासी आशीष कुमार (21) पुत्र फूलसिंह मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करता था। गुरुवार की दोपहर 12 बजे वह अपने परिजनों के साथ निर्माणाधीन मकान की छत में जाल बनाने के लिए सरिया ऊपर इकट्ठा कर रहा था। नीचे से सरिया काटकर कुछ लोग उसे ऊपर पकड़ा रहे थे। इसी बीच सरिया ऊपर खींचते वक्त पास से गुजरी एचटी लाइन में छू गई।
जिससे वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। एसडीएम अजीतमल अखिलेश कुमार व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

रोते-बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : AURAIYA
विज्ञापन