फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth commits suicide by hanging

Auraiya News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 08 Aug 2024 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging
औरैया। शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा और उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर में अंकित उर्फ भोलू (26) पुत्र श्याम बाबू गुप्ता अपनी मां सुशीला के साथ किराए के मकान में रहता था। गुरुवार की दोपहर सुशीला मोहल्ले में ही आयोजित हो रही श्री शिव महापुराण कथा सुनने गईं थी। शाम लगभग पांच बजे जब वह घर लौटी तो आंगन के छज्जे में एक कड़े में अंकित का शव फंदे से लटका था।
विज्ञापन

मोहल्ले वालों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को उतारने के बाद लोगों से पूछताछ की। सुशीला ने बताया कि अंकित की शादी नहीं हुई है। वह हलवाई का काम करता था। इधर मोहल्ले वासियों ने पुलिस को बताया कि अंकित व उसके परिवार के लोग कई सालों से यहां किराए पर रह रहे हैं। कुछ साल पहले उसके बड़े भाई ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। घर में अंकित और उसकी मां अकेले रहते थे। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed