{"_id":"68b5eaa9c9a4d6e7c60f7e44","slug":"youth-are-gauging-their-strength-through-mock-tests-and-rankings-auraiya-news-c-211-1-aur1006-130892-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मॉक टेस्ट और रैंकिंग से अपनी मजबूती भांप रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मॉक टेस्ट और रैंकिंग से अपनी मजबूती भांप रहे युवा
Tue, 02 Sep 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो-01एयूआरपी 11- कोचिंग के बाहर चस्पा रैंकिंग को देखते युवा। स्रोत:कर्मी
औरैया। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अभ्युदय कोचिंग में मॉक टेस्ट की सुविधा शुरू की गई है। शनिवार को युवाआें ने कोचिंग में संबंधित बैच में मॉक टेस्ट में हिस्सा लिया।
वहीं रविवार को कोचिंग के बाहर उनकी रैंकिंग व परिणाम की लिस्ट चस्पा की गई। इससे युवा संबंधित प्रतियोगी परीक्षा को लेकर अपनी मजबूती को आसानी से भांप रहे हैं। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित अभ्युदय कोचिंग अब हाईटेक हो रही है।
यहां पर प्रत्येक सप्ताह शनिवार को यूपीएससी, यूपीपीईटी, एनडीए, यूपीपीसीएस, नीट, रेलवे, एसएससी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के मॉक टेस्ट हो रहे हैं। प्रश्न पत्र शिक्षक परीक्षा के मुताबिक तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं इसे चेक करने के बाद अगले दिन युवाओं की रैंकिंग व परीक्षा परिणाम की सूची कोचिंग के बाहर चस्पा कराई गई। इस मॉक टेस्ट में कोचिंग के साथ-साथ बाहरी युवा भी सम्मिलित होने पहुंच रहे हैं। अलग-अलग बैच में वह परीक्षा दे रहे हैं।
कोचिंग के कोर्स कोऑर्डीनेटर शोभित द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को होने वाले मॉक टेस्ट के परिणाम को रैंकिंग बेस पर रविवार को चस्पा कर दिया गया। टेस्ट देने वाले युवा अपना परिणाम देख सकते हैं। कोचिंग के अलावा अन्य युवा भी इस मॉक टेस्ट का हिस्सा बन रहे हैं। उन्हें अपनी परीक्षा की तैयारी में इस व्यवस्था से काफी सहूलियत मिलेगी।