{"_id":"62128b64433a6865ba63f9d0","slug":"young-voters-participated-with-full-zeal-auraiya-news-knp681700295","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार मतदान, अपने फैसले पर अभिमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार मतदान, अपने फैसले पर अभिमान
विज्ञापन
फोटो 20 एयूआरपी -29 -वोट डालने के बाद मतदान केंद्र के बाहर निकली नीरज दुबे, शिवानी, दिव्या। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। पहली बार मतदान का हिस्सा बनने वाले युवाओं में काफी उत्साह नजर आया। कोई दोस्तों के साथ कोई परिजनों के साथ पोलिंग बूथों पर पहुंचा और मतदान के पल को यादगार बनाने के लिए सेल्फी लेता दिखाई दे रहा था। सुबह मतदान के लिए बूथों पर लगी कतारों में सबसे अधिक संख्या भी युवाओं की ही नजर आ रही थी।
युवाओं की टोलियां सुबह से ही पोलिग बूथों पर पहुंचना शुरू हो गई थी तथा अपने मताधिकार का प्रयोग करने को कतार में इंतजार करते नजर आ रहे थे। वोट डालने के बाद कई बूथों के बाहर युवतियां सेल्फी लेती दिखीं। मतदान केंद्र से बाहर निकलते ही युवा अपनी तस्वीर फेसबुक व वाटसएप पर पोस्ट करते रहे। पहली बार वोट डालने गोपाल इंटर कालेज पहुंची शिवानी, दिव्या ने बताया कि आज वोट डाल कर उन्हें अपने फैसले पर अभिमान है।
बचपन से ही वोट डालने को लेकर मन में जिज्ञासा रहती थी, अब इच्छा पूरी हुई। वहीं आयुषी, कृती, वैष्णवी, ऋषि, प्रशांत, युवराज, चिश्तियां खान, जैनब खान आदि ने बताया कि सालों से वर्षो से वोट डालने की जिज्ञासा थी। सोचा करते थे कि वह दिन कब आएगा, जब अपने पसंद के नेता को चुनेंगे, 20 फरवरी को वह मौका मिला तो वोट देेकर अपनी जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई। युवाओं के मुताबिक बेहतर सरकार के लिए अपनी मर्जी से फैसला लिया है।

फोटो 20 एयूआरपी -35 - गोपाल इंटर कालेज के बूथ नंबर पांच पर पहली बार मतदान करती आयुषी, कृति व वैष्णवी। स?- फोटो : AURAIYA
विज्ञापन