फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young men caught alligators

युवकों ने घड़ियाल पकड़ा

Sun, 15 Nov 2015 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sun, 15 Nov 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
Young men caught alligators
निचली गंगा नहर में कई दिनों से दिखाई दे रहे घड़ियालों में से एक को कुछ बहादुर युवकों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग कर्मियों ने घड़ियाल को अपने कब्जे में लेकर यमुना नदी में छुड़वा दिया।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से निचली गंगा नहर में दो घड़ियाल देखे जा रहे हैं। इससे नहर किनारे रहने वाले लोगों में भय व्याप्त था। पिछले सप्ताह नहर में पानी कम हुआ तो घड़ियाल नहर किनारे प्रतिदिन आकर बैठ जाते थे। इससे लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन


रविवार शाम नहर किनारे रहने वाले युवकों दीपू सक्सेना, अमित ने बहादुरी दिखाते हुए एक घड़ियाल को पकड़ लिया। घड़ियाल पकड़े जाने की सूचना दिबियापुर नगर पंचायत सभासद सुभाष यादव ने वन विभाग को दी। वन विभाग के समरजीत सिंह, ब्रजेंद्र सिंह एवं चालक प्रेमकुमार ने युवकों की मदद से घड़ियाल को गाड़ी में डाला और यमुना नदी में छोड़ने के लिए ले गए। स्थानीय लोगों के अनुसार दूसरा घड़ियाल कानपुर देहात के झींझक में पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed