फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   young man suicide

पारिवारिक कलह के चलते युवक फांसी पर झूला, मौत

Wed, 22 Sep 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
young man suicide
औरैया। क्षेत्र में डॉक्टर का पुर्वा निवासी युवक ने मंगलवार देर रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने मंगलवार रात युवक के शराब पीकर आने और कहासुनी होने की बात कही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

डॉक्टर का पुर्वा निवासी मंगल सिंह (35) पुत्र लाखन सिंह का शव मंगलवार रात लगभग नौ बजे घर में बल्ली पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। मंगल कमरे से बाहर नहीं निकला तो पत्नी ने खिड़की से झांककर देखा। पति का शव देखकर उसके होश उड़ गए। घर पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही रात में पहुंची कोतवाली पुलिस ने कमरे की खिड़की तोड़कर दरवाजा खोला। एसआई प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि युवक मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि वह शराब पीकर रात में आया था। किसी बात को लेकर परिवार में कहासुनी हो गई थी। इस पर युवक ने फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि मृतक युवक का पिता लाखन सिंह पहले से ही किन्नर की हत्या के मामले में डेढ़ साल से जेल में है। मृतक के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed