फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   young man died in accident

बहन को सेवई देकर लौट रहा युवक की अज्ञात वाहन से मौत

Mon, 16 Aug 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
young man died in accident
एरवाकटरा (औरैया)। इटावा से बहन को रक्षाबंधन पर्व के लिए सेंवई (सावनी) देकर लौट रहे बाइक सवार युवक को एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गुलालपुर के पास वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कन्नौज के थाना सौरिख अंतर्गत हजरतपुर निवासी अमनपाल (20) पुत्र राजेंद्र प्रसाद रविवार देर रात बहन रीता निवासी सरसई इटावा को सावनी देकर बाइक से लौट रहा था। गुलालपुर के पास तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह बुरी तरह घायल हो गया। गश्ती पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि अमन की तीन माह पहले नौ मई को ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी दीपा का बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed