{"_id":"612bcb2b8ebc3e7f42300a24","slug":"young-man-deadbody-found-hanged-auraiya-news-knp6490179147","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटसू (औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर अड्डा निवासी युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। जांच के लिए पुलिस पहुंची तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
गोपालपुर अड्डा निवासी सुदामा प्रसाद ने पुत्र शिवम (25) का शव रविवार सुबह घर में कमरे में लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से किसी तरह शव नीचे उतारा और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी देवेंद्र प्रसाद को परिजनों ने बताया कि शिवम की कुछ दिन से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
उसका इलाज चल रहा था। वह परेशान था। शनिवार देर शाम खाना खाने के बाद वह लेटने चला गया। सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। चौकी प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंच कर छानबीन की गई। शव का पंचनामा भरा गया था, लेकिन परिजनों ने कोई कार्रवाई न किए जाने की बात कही।