{"_id":"6733a2368eb6b7cf210b2c14","slug":"young-man-crossing-the-road-crushed-by-unknown-vehicle-dies-auraiya-news-c-211-1-aur1006-118727-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर एक मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। सड़क पार करते समय युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनारसीदास निवासी विकास गौतम पुत्र रविकांत नेशनल हाईवे पर साईं मंदिर के समीप एक यूरिया पंप काम करता था। मंगलवार शाम वह हाईवे के दूसरी ओर पार कर रहा था। इस दौरान अचानक से आए तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
रौंदता हुआ तेजी से निकल गया। जब तक आसपास के लोगों ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया वह निकल चुका था। वहीं राहगीरों ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस शव को कोतवाली ले गई। जहां सूचना पर परिजन पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ सदर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)