{"_id":"67291639e781cd74be072874","slug":"young-man-became-victim-of-poisoning-auraiya-news-c-211-1-aur1005-118405-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक
विज्ञापन
बिधूना। सहार मार्ग पर राहगीरों ने एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिजनों ने युवक के साथ जहरखुरानी होने की बात कही। बदमाश युवक की बाइक, मोबाइल व अन्य सामान लूट ले गए।
ब्रज झाल जीवा सिरसानी निवासी हंसराज (35) को बिधूना कोतवाली के सहार मार्ग बेहोशी की हालत में राहगीरों ने पड़ा देखा। अस्पताल में देर शाम तक युवक को होश नहीं आ सका था। पीड़ित की पत्नी मीरा ने बताया कि हंसराज सोमवार की सुबह लगभग 6:30 बजे बहन आरती को गांव के ही एक व्यक्ति की बाइक मांग कर एरवाकटरा छोड़ने के लिए घर से निकले थे।
फोन पर हुई बात के दौरान हंसराज ने बहन को किशनी वाली बस में बैठाने की जानकारी देते हुए 20 मिनट में घर पहुंचने की बात कही थी। इसके बाद वह बेहोशी की हालत में पड़े मिले। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि युवक ने शराब पी रखी थी, जिससे वह बाइक समेत सहार मोड़ पर गिर गया। कोई व्यक्ति उसकी बाइक व मोबाइल ले गया है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।