{"_id":"60b6752f8ebc3e2f214d5a54","slug":"younf-man-suicide-auraiya-news-knp6316779118","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी ने लिखाई जमीन तो देवर ने फांसी लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाभी ने लिखाई जमीन तो देवर ने फांसी लगा दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एरवाकटरा (औरैया)। इटावा जिले के उसराहार तमोली निवासी युवक ने एरवाकटरा थाना क्षेत्र के अझारा के जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने भाभी द्वारा जमीन हड़पने से उसके परेशान होने की बात कही है।
सोमवार सुबह इटावा जिले के उसराहार तमोली निवासी दीपचंद्र शाक्य (27) पुत्र जगदीश का शव बरौना कला के मजरा अझारा के पास पेड़ से लटका मिला। युवक का शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
एरवाकटरा पुलिस ने मृतक की पहचान करने के बाद परिजनों को सूचना दी। मृतक के भाई संदीप कुमार शाक्य ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई का निधन काफी समय पहले हो गया था। दीपचंद्र भाभी के साथ ही रहता था। कुछ दिन पहले ही भाभी ने उसके हिस्से की एक बीघा जमीन अपने नाम करा ली थी। आरोप लगाया कि भाभी उसे प्रताड़ित करती थी। इसी बात से दीपचंद्र परेशान चल रहा था। आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली है। प्रभारी थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।