फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Yamuna's water level reached two meters below the red mark

Auraiya News: लाल निशान से दो मीटर नीचे पहुंचा यमुना का जलस्तर

Thu, 28 Aug 2025 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 28 Aug 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level reached two meters below the red mark
फोटो 28 एयूआरपी 35 गौहानी कलां गांवस के रास्ते पर नाव से जरूरी सामान लेकर आते लोग। संवाद - फोटो : संवाद
अजीतमल। चार दिन तबाही मचाने के बाद अब यमुना का जलस्तर लगातार घट रहा है। गुरुवार सुबह यमुना नदी खतरे के निशान से दो मीटर नीचे पहुंच गई। ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। हालांकि गौहानीकलां संपर्क मार्ग पर अभी पानी भरा है। इससे वहां पर नाव से आवागमन हो रहा है। उम्मीद है कि शुक्रवार तक यहां से भी पानी निकल जाएगा।
विज्ञापन

पिछले चार दिन से यमुना में कोटा बैराज से छोड़े गए पानी के कारण 20 गांव से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे लेकिन अब तीन दिन से धीरे-धीरे पानी घट रहा है। जलस्तर कम होने से इटावा संपर्क मार्ग पूरी तरह खुल गया है। हालांकि गौहानी कलां मार्ग में भरे पानी से स्थिति सामान्य नहीं हो सकी है। इस मार्ग पर अभी भी लोग नाव से आवागमन कर रहे हैं। गुरुवार को सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर 111.59 मीटर तो सुबह 10 बजे 111.42 मीटर रिकार्ड किया गया जो खतरे के निशान से दो मीटर नीचे है। एसडीएम निखिल राजपूत ने बताया यमुना का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। अब खतरे की कोई बात नहीं है। तहसील प्रशासन सहित अन्य विभाग के कर्मचारी लगातार गांवों में पहुंच कर राहत कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

-----

टीमों ने किया मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण
अजीतमल सीएचसी अधीक्षक के निर्देशन में तीन स्वास्थ्य टीमें बाढ़ क्षेत्र के सिकरोड़ी, गौहानी कलां व बड़ेरा में शिविर लगाकर मरीजों का परीक्षण कर रही हैं। यहां सबसे ज्यादा मरीज चर्मरोग के सामने आ रहे हैं। इनको एंटी फंगस व ओआरएस घोल वितरण किया जा रहा है। अधीक्षक अशोक राय ने बताया कि दस्त के छह, पेचिश के चार व बुखार के पांच मरीज पाए गए हैं जबकि चर्मरोग के 46 मरीज मिले हैं। इसके अलावा 28 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए हैं। इन मरीजों को दवा वितरण की गई है। बताया कि बाढ़ के पानी से सबसे ज्यादा त्वचा की समस्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed