फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Yamuna swells again, Gauhani Kalan road submerged in flood

Auraiya News: यमुना फिर उफनाई, बाढ़ में डूबा गौहानी कलां मार्ग

Thu, 04 Sep 2025 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 04 Sep 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Yamuna swells again, Gauhani Kalan road submerged in flood
फोटो-04एयूआरपी 39 - गौहानी कलां गांव को जाने वाले मार्ग पर भरा बाढ़ का पानी। संवाद
अजीतमल। गुरुवार को यमुना नदी उफना गई है। जलस्तर में वृद्धि से क्षेत्र के गौहानी कलां का मुख्य मार्ग पर बाढ़ पहुंच गई है। इससे यहां के ग्रामीणों का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया है। हथिनीकुंड और कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने से यह स्थिति एक बार फिर से बनी है। मुख्य सड़क के जलमग्न होने से गांवों में आवाजाही मुश्किल हो गई है। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों और मरीजों को अस्पताल ले जाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

हथिनी कुंड और कोटा बैराज से छोड़े गए पानी के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे यमुना नदी में उफान आ गया है। जलस्तर बढ़ने से गौहानी कलां का मुख्य मार्ग और पुलिया पर पानी भर गया है। गांव का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया है। दैनिक जरूरतों के लिए बाजार जाने, बच्चों को स्कूल भेजने और आपात स्थिति में बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में ग्रामीणों को एक बार फिर से परेशानी से जूझना पड़ेगा। यमुना का पानी खेतों तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। गौहानी कलां गांव में नाव की व्यवस्था कराई गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आशंका यह जताई जा रही है कि यमुना का जलस्तर अभी और बढ़ेगा। एसडीएम अजीतमल निखिल राजपूत ने बताया कि गौहानी कलां गांव का संपर्क मार्ग यमुना की बाढ़ के चलते डूब गया है। वहां पर नाव की व्यवस्था की गई है। ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed