{"_id":"5e52c6e98ebc3ef40724ea54","slug":"yamuna-river-auraiya-news-knp5465279167","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः श्मशान घाट पर चलाया सफाई अभियान, निर्माण कार्यों की देखी हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः श्मशान घाट पर चलाया सफाई अभियान, निर्माण कार्यों की देखी हकीकत
विज्ञापन
यमुना तट पर सफाई अभियान चलाए जाने के दौरान मौजूद समाजसेवी
- फोटो : AURAIYA
औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति के बैनर तले यमुना तट पर रविवार को सफाई अभियान चलाया गया। इसके साथ ही वहां निर्मित हो रहे राम झरोखे आदि की हकीकत देखी। सफाई अभियान के दौरान दो क्विंटल कचरा एकत्रित कर समाजसेवियों ने आग से जलाकर नष्ट किया।
रविवार को सुबह सात बजे समाजसेवी यमुना तट पर एकत्रित हुए। जहां दो घंटे तक समाजसेवियों ने सफाई अभियान चलाया। संस्था के संस्थापक आनंदनाथ गुप्ता ने बताया कि समाजसेवियों ने श्मशान घाट पर फैली गंदगी व अवशिष्टों को साफ कर दो क्विंटल कचरा एकत्रित किया गया। जिसे आग से जलाकर नष्ट किया गया।
सफाई अभियान के बाद यमुना तट पर स्थित राम झरोखे में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से तपती गर्मी के मौसम में अंत्येष्टि में गए हुए हजारों लोगों को प्रतिदिन धूप से बचाव के लिए निर्माणाधीन 1800 वर्ग फीट फीट के राम झरोखे के लेंटर की कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
इसी नवनिर्मित राम झरोखा के ऊपर यमराज जी के मंदिर की स्थापना व दिवंगत लोगों की अंत्येष्टि के बाद विसर्जन होने वाले अवशेष (फूल) को सुरक्षित रखने को स्थान की व्यवस्था, स्वच्छता अभियान व पर्यावरण संरक्षण के चलते यमुना तट पर विद्युत शवदाह ग्रह की स्थापना, यमुना में अनवरत गिर रहे गंदे नालों की रोकथाम, यमुना पुल के दोनों ओर जाली आदि बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।
इस दौरान रानू पोरवाल, डॉ.सक्षम सेंगर, छैया त्रिपाठी, डॉ.एसएस परिहार, अर्पित गुप्ता, अमित यादव, पंकज मिश्रा, कपिल गुप्ता, हरमिंदर सिंह कोहली, अर्पित दुबे, वैभव सक्सेना, रजत पुरवार, गोपाल गुप्ता, अवनीश चतुर्वेदी व बबलू शर्मा आदि मौजूद रहे।