फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Yamuna flow faster , the water level has exceeded 112 meter scale , alerts

यमुना में बहाव तेज, जल स्तर ने पार किया 112 मीटर का पैमाना, अलर्ट जारी

Wed, 29 Jul 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Wed, 29 Jul 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Yamuna flow faster , the water level has exceeded 112 meter scale , alerts

पिछले दो दिनों से लगातार बढ़ रहे यमुना के जलस्तर ने मंगलवार को 112 मीटर गेज पार करते हुए तेजी पकड़ ली है।

विज्ञापन



जलस्तर बढ़ने की सूचना मिलते ही तहसीलदार सदर ने शेरगढ़ घाट पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इसके चलते डेंजर प्वाइंट 113 से मात्र 60 सेमी दूर रह गया है। जलस्तर को बढ़ते देख प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिए हैं।


 
कोटा बैराज, गांधी बांध आदि से चंबल के माध्यम से यमुना में बढ़ रहे जलस्तर ने 112.40 का पैमाना छू लिया। इससे अब यमुना का जल स्तर 113 के डेंजर प्वाइंट से मात्र 60 सेमी ही दूर रह गया है। यमुना में लगातार बढ़ रहे जल स्तर का सुबह तहसीलदार सदर रामनयन ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन



सुबह यमुना का जलस्तर 112.23 सेमी था। देखते ही देखते दोपहर दो बजे यमुना में जलस्तर 112.40 सेमी तक पहुंच गया। यही हालात रहे तो बुधवार की सुबह तक यमुना का जल स्तर डेंजर प्वाइंट को भी पार करने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हालांकि केंद्रीय जल आयोग का मानना है कि अब धीरे-धीरे यमुना का जलस्तर कम होने की स्थिति बन सकती है। फिलहाल उनके द्वारा जिला प्रशासन को जलस्तर बढने की जानकारी दे दी गई है।



 
ऊपर से बताए गए फोरकास्ट के अनुसार चार बजे से जलस्तर कम होना शुरू हो जाएगा। हालांकि स्थिति को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिए गए हैं। लगातार नजर रखे हुए हैं। जलस्तर बढ़ने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। रामनयन,  तहसीलदार, सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed