फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Yamuna bridge likely to remain closed for five days to check load

Auraiya News: भार जांचने के लिए यमुना पुल पांच दिन बंद होने की संभावना

Sun, 24 Aug 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 24 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Yamuna bridge likely to remain closed for five days to check load
फोटो-24एयूआरपी 02- यमुना पुल पर आवागमन करते वाहन। संवाद
औरैया। दो जिलों को जोड़ने वाले शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी के पुल की मरम्मत का काम अंतिम दौर में है। ऐसे में अब पुल के लोड फैक्टर की जांच होगी। इससे पुल पर पांच दिन आवाजाही बंद रहने की संभावना है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी विभाग ने पुल पर आवाजाही रोकने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी है। अनुमति मिलते ही पुल पर ट्रैफिक बंद करने की तिथि घोषित की जाएगी। यमुना नदी का पुल क्षतिग्रस्त होने से एक साल पहले इस पर भारी वाहनों की रोक लगा दी गई थी। हालांकि इस मार्ग पर छोटे हल्के वाहनों की आवाजाही हो रही थी।
विज्ञापन

पुल के मरम्मत कार्य के चलते 15 जुलाई से 14 अगस्त तक आवागमन रोक दिया गया था। एक माह तक यमुना पुल पर मरम्मत का काम किया गया था। पुल की आठ खराब बेयरिंग को बदला गया था। वहीं पिलरों पर नमी रोधक लेयर चढ़ाई जा रही है। अब मरम्मत का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता रेहान खान ने बताया कि यमुना नदी पुल की मरम्मत के बाद अब लोड को जांचा जाएगा। ऐसे में इस अवधि में पुल पर आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। पुल पर यातायात रोकने को प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही पैदल व वाहनों का आवागमन रोक दिया जाएगा। इसके लिए जल्द ही तारीखों का एलान किया जाएगा। वहीं सूत्रों के अनुसार पुल पांच दिन तक बंद रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed