फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   XEN office cordoned off for not changing the transformer, uproar

ट्रांसफार्मर न बदलने पर एक्सईएन कार्यालय घेरा, हंगामा

Thu, 28 Apr 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
XEN office cordoned off for not changing the transformer, uproar
एक्सईएन कार्यालय के बाहर घेराव किए आक्रोशित उपभोक्ता। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र की पुरानी कलक्ट्रेट में पांच दिन से खराब ट्रांसफार्मर न बदले जाने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने गुरुवार को एक्सईएन कार्यालय का घेराव कर हंगामा काटा। भीषण गर्मी में परेशानी झेल रहे लोगों का आक्रोश देख बिजली अधिकारियों ने तुरंत दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाया। तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

शहर में दिबियापुर रोड पर पुरानी कलक्ट्रेट स्थित कांशीराम कालोनी में पांच दिन से खराब ट्रांसफार्मर न बदले जाने से भीषण गर्मी में जूझ रहे उपभोक्ताओं का गुरुवार को सब्र का बांध टूट गया। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने एक्सईएन कार्यालय पहुंचकर घेराव कर हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी निवासी माधुरी त्रिपाठी, ऊषा देवी, दयावती, तस्लीम, शशि देवी, वासुदेव, हनी सिंह आदि ने बताया कि उनके क्षेत्र का ट्रांसफार्मर पांच दिन से फुंका हुआ है। इसकी जानकारी कई बार विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को भी दी जा चुकी है। बावजूद आज तक किसी ने भी सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे भीषण गर्मी में लोगों को बुरा हाल हो रहा है और पेयजल संकट भी छाया है। उपभोक्ताओं का आक्रोश देख बिजली अधिकारियों ने बिना देर लगाए तुरंत 63 केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर रखवा दिया। तब जाकर आक्रोशित लोगों का गुस्सा शंात हुआ। बिजली विभाग के एसडीओ महेंद्र प्रताप ने कहा कि 63 केवी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध न हो पाने के कारण दिक्कत हो रही थी। दूसरी जगह से ट्रांसफार्मर मंगाकर रखवाकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।

 उपभोक्ताओं के घेराव के बाद ट्रांसफार्मर लगाता बिजली कर्मचारी। संवाद

उपभोक्ताओं के घेराव के बाद ट्रांसफार्मर लगाता बिजली कर्मचारी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed