फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Women will benefit from Matru Vandana Yojana

Auraiya News: मातृ वंदना योजना से लाभान्वित होंगी महिलाएं

Mon, 30 Oct 2023 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Women will benefit from Matru Vandana Yojana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ अब मात्र सात श्रेणी के महिला अभ्यर्थी को मिलेगा। पहले इस योजना का लाभ पहली संतान होने पर सभी महिलाओं को मिलता था।

पीएम मातृ वंदना योजना के लिए पोर्टल को शुरू करने के साथ इस पर काम शुरू हो गया है। पात्र लाभार्थी को छह हजार रुपये उनके खाते में मिलेगा। नए पोर्टल पर पहली बार मां बनने वाली गर्भवती व धात्री महिलाओं को पांच व दूसरी बार लड़की होने पर छह हजार रुपये धनराशि सरकार की ओर से दी जाएगी। विभाग की ओर से इसके लिए सभी सीएचसी के अन्य कर्मियों को आदेशित कर दिया गया है। विभाग इसकी प्रतिदिन समीक्षा करेगा।
विज्ञापन




इन्हें मिलेगा लाभ

गर्भवती व धात्री महिला की पारिवारिक आय आठ लाख से कम या महिला मनरेगा जाॅब कार्ड धारक हो, महिला किसान सम्मान निधि की पात्र हो। श्रम कार्ड धारक हो या महिला आयुष्मान भारत की लाभार्थी। कम से कम 40 प्रतिशत दिव्यांग या महिला राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत राशन कार्ड धारक। इसमें से कोई एक प्रमाण पत्र के साथ ही आधार कार्ड, पासबुक और कार्ड की फोटो काॅपी के साथ आशा एवं एएनएम से संपर्क कर आवेदन भरवा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आशा एवं एएनएम अपने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पात्र लाभार्थियों का आवेदन पोर्टल पर कराने के लिए आदेशित कर दिया गया है। विभाग द्वारा इसकी मानीटरिंग भी होती है। - डॉ. शिशिर पुरी, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article