{"_id":"61350a848ebc3e0b132f3552","slug":"women-died-in-mysterious-condition-auraiya-news-knp650378688","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिरस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिरस्थितियों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। क्षेत्र के शाहपुर में रविवार सुबह घर में बंद कमरे में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दंपती में विवाद की बात सामने आई है।
शाहपुर निवासी अंकुश की शादी दो साल पहले अछल्दा थाना क्षेत्र के बढ़ईपुर निवासी सुनयना के साथ हुई थी। रविवार सुबह जब अंकुश व उसके परिवार के लोग जागे तो कमरे में सुनयना को न पाकर उसकी तलाश की। एक कमरा अंदर से बंद था। झांककर देखा तो छत के कुंडे से साड़ी के सहारे सुनयना का शव फंदे पर लटका देखकर उनके होश उड़ गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ससुरालियों व ग्रामीणों से पूछताछ की। ससुरालियों ने बताया कि शनिवार रात सुनयना पति व नौ माह के पुत्र पुनीत के साथ थी। रात में सुनयना दूसरे कमरे में चली गई। सुबह उसका शव मिला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। मृतका के मायके पक्ष को सूचना दे दी गई है। पता चला है कि सुनयना का पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।