{"_id":"60f8601b8ebc3e6cf576fa0f","slug":"women-died-in-accident-auraiya-news-knp6416039163","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेकर पार करते समय बाइक गिरी पीआरडी जवान की पत्नी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेकर पार करते समय बाइक गिरी पीआरडी जवान की पत्नी, मौत
विज्ञापन
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव अमावता के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक सवार के ब्रेक लगाते ही उसकी पत्नी गिर गई। हादसे में महिला की मौत हो गई।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी व औरैया में तैनात पीआरडी में तैनात आलोक त्रिवेदी पत्नी कल्पना (32) व दो बच्चों के साथ बाइक से इटावा गए थे। वहां से मंगलवार दोपहर 12 बजे औरैया लौट रहे थे। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में अमावता गांव के बाहर स्पीड ब्रेकर देखकर आलोक ने बाइक का ब्रेक लगाया तो झटका लगने से पीछे बैठी कल्पना सड़क पर जा गिरी।
उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। आनन-फानन में आलोक पहले उसे सीएचसी अजीतमल, वहां से सैफई ले गए। वहां से कानपुर ले जाने के दौरान कल्पना ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही टीआई देवेंद्र शर्मा ने पीड़ित पीआरडी जवान के घर पहुंचकर सांत्वना दी व हर संभव मदद का आश्वासन दिया।