{"_id":"613b9dd18ebc3efefb70eaab","slug":"women-deadbody-found-hanged-auraiya-news-knp6514170197","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में रह रही विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके में रह रही विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एरवाकटरा(औरैया)। थाना क्षेत्र के नगला हरीराम में विवाहिता का शव घर में फंदे पर लटका मिला। उसके पति से विवाद के बाद गुमसुम रहने की बात सामने आई है।
नगला हरीराम निवासी इशाक मोहम्मद की पुत्री शिफा (22) का शव शुक्रवार सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला। पिता ने बताया कि 24 मई 2021 को मुबारक पुत्र नसीम निवासी गोला बाजार मैनपुरी के साथ बेटी की शादी की थी। दामाद दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। बेटी 20 दिन से मायके में थी। उधर मां मेंबरी ने बताया कि बेटी का दामाद से किसी बात को लेकर गुरुवार शाम फोन पर विवाद हुआ था।
इसी बात से वह गुमसुम ती। शुक्रवार सुबह मां खेत पर जानवरों के लिए चारा लेने गई थी जबकि पिता काम पर गया था। मां के लौटकर आने पर घर के दरवाजे अंदर से बंद थे। काफी देर आवाज देने पर जब दरवाजे नहीं खुले तो वह पड़ोसी की छत से अंदर गई। बेटी का शव छत के कुंडे से लटका मिला। घटना की जानकारी पर पहुंचे एसआई विनोद कुमार यादव ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।