फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman's body murdered and thrown near hotel

Auraiya News: हत्या कर होटल के पास फेंका महिला का शव

Sat, 02 Sep 2023 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman's body murdered and thrown near hotel
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर के पास हाईवे किनारे होटल के पीछे खाली प्लाॅट में महिला का शव पड़ा मिला। सूचना पर एसपी, एएसपी समेत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के गांवों और जिले से संपर्क किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे टहलने निकले लोगों को सुंदरम होटल के पीछे करीब 200 मीटर दूर खाली प्लाॅट में महिला का शव पड़ा दिखा। घटना की जानकारी पर एसपी चारू निगम, एएसपी दिगंबर कुशवाहा, कोतवाल मुकेश सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन कर फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य एकत्र किए। सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने होटल और आसपास रहने वालों से पूछताछ की। घटनास्थल से कुछ दूर एक पर्स और किसी व्यक्ति की चप्पल मिली। लोगों ने हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका जताई। पास से एक ईंट पड़ी मिली। उस पर खून के निशान थे। पुलिस ने महिला पर ईंट से वार करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

एसपी ने पर्स की छानबीन की। पुलिस के मुताबिक पर्स में शृंगार का सामान, कुछ नकदी मिली है। एसपी ने बताया महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष है। वह सिलेटी रंग की साड़ी पहने है। साड़ी में नीचे व ऊपर के लाल व सफेद रंग के फूल बने हैं। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हाईवे किनारे होटल के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच
घटनास्थल पर पुलिस को छानबीन में आपत्तिजनक वस्तु भी मिली है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। इधर, होटल व पास के एक घर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने खंगाले हैं। घटनास्थल पर मिली चप्पल व कुछ अहम सुराग हाथ लगने से पुलिस ने हत्या करने के बाद शव लाकर फेंके जाने की आशंका जताई है। शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया गया है। कोतवाल मुकेश सिंह ने बताया कि महिला का शव जिस हालात में मिला है। उससे जाहिर होता है कि घटना कहीं और की गई है। फिलहाल पुलिस की टीमें खुलासे में लगी हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed